किन किसानों के खातों में नहीं आएगी 15वीं किस्त? भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को ट्रांसफर कर सकती है अब तक जिन किसानों ने योजना में ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा वहीं वे किसान जिन्होंने अब तक भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनके खाते में भी 15वीं किस्त नहीं आएगी इसके अलावा जिन किसानों का आधार कार्ड बैंक से लिंक नहीं है। उनको भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा अगर पीएम किसान योजना में आवेदन करते समय आपने कोई गलत डिटेल्स दर्ज की थी। इस स्थिति में भी आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा यूटिलिटी न्यूज