अभी भी आ सकती है अटकी हुई 15वीं किस्त, इन नंबरों पर करें कॉल भारत सरकार ने 15 नवंबर, 2023 को खूंटी, झारखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की थी किस्त को जारी हुए एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है इसके बाद भी कई किसानों के खाते में 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं अगर आपके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की बजाए पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करना चाहिए। यहां आपको आपकी समस्या का समाधान मिल सकता है यूटिलिटी न्यूज