क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के जारी होने से पहले देश में कई लोग यह सवाल कर रहे हैं कि क्या इस स्कीम की 15वीं किस्त का लाभ पति और पत्नी दोनों को मिलेगा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही मिलता है इस स्कीम के अंतर्गत किस्त के पैसे परिवार के उसी सदस्य को मिलते हैं, जिसके नाम पर जमीन है ऐसे में एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों को एकसाथ योजना का लाभ नहीं मिल सकता है यूटिलिटी न्यूज