जानिए कौन लोग कर सकते हैं पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन
अमर उजाला
Tue, 21 May 2024
Image Credit : Istock
सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना चला रही है
Image Credit : istock
इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दे रही है
Image Credit : istock
इस योजना में आवेदन करके किसान 60 की उम्र के बाद सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन का फायदा उठा सकते हैं
Image Credit : istock
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए किसानों की उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच निर्धारित की गई है
Image Credit : Istock
इस योजना में आवेदन करने वाले किसान के पास दो हेक्टेयर या इससे कम की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए
Image Credit : Istock
ऐसे में देश के छोटे और सीमांत किसानों को ही योजना के लिए पात्र माना गया है
Image Credit : Istock
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेत की खसरा खतौनी और बैंक खाते की पासबुक की जरूरत होगी
Image Credit : Istock
इस योजना में किसान जिस उम्र में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर उनको 55 से लेकर 200 रुपये का निवेश इस योजना में करना है
Image Credit : Istock
किन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त?