प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार किसान मानधन योजना का संचलान कर रही है इस योजना के अंतर्गत किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है हालांकि, इस स्कीम में आवेदन करने के बाद किसानों को एक निश्चित मात्रा में राशि का निवेश पीएम किसान मानधन योजना में करना होता है अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है इस स्कीम में 18 से 40 साल के बीच के किसान आवेदन कर सकते हैं। स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास... आधार कार्ड, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, खेत का खसरा खतौनी, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है यूटिलिटी न्यूज