क्या है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना? भारत सरकार किसानों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना का संचालन कर रही है इस योजना में 18 से 40 साल की उम्र के किसान आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद किसानों को हर महीने एक तय की गई राशि का निवेश करना होता है निवेश राशि 55 से लेकर 200 रुपये तक हो सकती है। आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि तय की जाती है निवेश आपको 60 की उम्र होने तक जारी रखना होता है 60 की उम्र पूरी होने के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है यूटिलिटी न्यूज