इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये भारत सरकार देश के किसानों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना का संचालन कर रही है इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल की उम्र के किसान आवेदन कर सकते हैं अगर कोई किसान 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करता है तो उसे हर महीने 55 रुपये का निवेश 60 की उम्र होने तक करना होगा 60 की उम्र के बाद उसे हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी इस योजना में निवेश करके किसानों को न केवल बुढ़ापे में आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि उनकी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी यूटिलिटी न्यूज