कब आएगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, यहां जानें केंद्र सरकार और राज्य सरकारें देश की किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं इन योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी शामिल है, जिसके तहत केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है यह राशि चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये करके तीन किस्तों में दी जाती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2024 को किसानों के खाते में 16वीं किस्त भेजी थी। अब किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जून के आखिरी तक या जुलाई की शुरुआत में मिल सकती है हालांकि, अभी तक पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी इसके लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है Utility News