अभी तक नहीं आए 15वीं किस्त के पैसे, तो यहां करें संपर्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में डाला था पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है किसानों के खाते में हर 4 महीने में 2-2 हजार रुपये की राशि 3 किस्तों में भेजी जाती है कुछ मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है, लेकिन उनके खाते में दो हजार रुपये की राशि नहीं आई है अगर आप सबकुछ सही होने के बाद भी आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना तहत मिलने वाला पैसा नहीं आया है तो आप आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं Utility News