बारिश या तूफान में खराब हुई फसलों पर सरकार दे रही मुआवजा आज हम आपको भारत सरकार की फसल बीमा योजना के बारे में बताने जा रहे हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बारिश या किसी दूसरी प्राकृतिक आपदा में नष्ट हुई फसलों पर मुआवजा मिलता है इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को काफी कम प्रीमियम भरना होता है इसमें उनको खरीफ फसलों के लिए बीमित राशि का 2% और रबी फसलों के लिए बीमित राशि का 1.5% का प्रीमियम अदा करना होता है वहीं वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए बीमित राशि का 5% प्रीमियम भुगतान करना होता है। इस स्कीम के तहत क्लेम रेश्यो 88.3 प्रतिशत है यूटिलिटी न्यूज