पीएम आवास योजना से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए यहां करें संपर्क अगर आपको पीएम आवास योजना से जुड़ी कोई समस्या या शिकायत है, तो आपकी समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था की गई है आप अपने ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर शिकायत कर सकते हैं यहां आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा हर स्तर पर शिकायत मिलने की तिथि से 45 दिनों की अवधि में शिकायत के निपटान का प्रावधान है अगर आपकी शिकायत यहां नहीं सुनी जाती है, तो आप अपने स्थानीय आवास सहायक या प्रखंड विकास अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज