इस स्कीम के अंतर्गत मजदूरों को सरकार हर साल देगी 36 हजार रुपये गरीब और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना चला रही है इस स्कीम में 18 से 40 साल के गरीब असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग आवेदन कर सकते हैं आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर स्कीम में निवेश की राशि को तय किया जाता है निवेश की राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये के बीच निर्धारित की गई है वहीं जब आवेदनकर्ता की उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद उसको हर महीने 3 हजार रुपये (सालाना 36 हजार रुपये) मिलेंगे यूटिलिटी न्यूज