कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी दूसरे व्यक्ति ने तो नहीं ले रखा लोन? इन दिनों कई मोबाइल एप मिनटों में पर्सनल लोन देने का दावा करते हैं। ऐसे में स्कैमर्स व्यक्ति के पैन कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए... छोटे छोटे पर्सनल लोन ले लेते हैं। वहीं संबंधित व्यक्ति को इस बारे में पता भी नहीं चलता व्यक्ति का पैन कार्ड उसके बैंक अकाउंट से लिंक होता है ऐसे में आप बैंक में जाकर अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। इससे पता चल जाएगा कि आपके नाम पर कितना लोन है अगर आपके पास कोई ऐसा लोन है, जिसे भरा नहीं जा रहा है। इस स्थिति में आपका सिबिल स्कोर कम हो जाएगा आप क्रेडिट रिपोर्ट के जरिए भी पता कर सकते हैं कि आपके पास कितना लोन बकाया है यूटिलिटी न्यूज