जानिए कैसे करें पैन को आधार कार्ड से लिंक? इसके लिए आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको लिंक आधार के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है इसके बाद आपको पैन और आधार नंबर दर्ज करना है। नेक्स्ट स्टेप पर वैलिडेट के विकल्प का चयन करें। अगर आपका पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ इस स्थिति में आपको Continue To Pay Through E-Pay Tax के विकल्प का चयन करना है इसके बाद आपको अपना पैन और मोबाइल नंबर दर्ज करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद आपको e-Pay Tax पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा। यहां आपको इनकम टैक्स में प्रोसीड के विकल्प का चयन करना है असेसमेंट ईयर में 2023-24 का चुनाव करें और Type Of Payment में Other Receipt (500) को सेलेक्ट करके 1 हजार रुपये की पेमेंट करनी है पमेंट करने के बाद आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा यूटिलिटी न्यूज