नेशनल हाईवे पर 20 किलोमीटर तक सफर करने पर नहीं देना होगा टोल टैक्स राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दर निर्धारण और संग्रह) संशोधन नियम, 2024 के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले 20 किलोमीटर की यात्रा के लिए आपको कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा हालांकि, यह सुविधा उन्हीं वाहनों को मिलेगी जो ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) ऑन-बोर्ड यूनिट से लैस हैं इस संशोधन के मुताबिक राष्ट्रीय परमिट वाले वाहनों के अलावा दूसरे वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थायी पुल, बाईपास या सुरंग पर पहले 20 किलोमीटर का सफर करने पर कोई टोल नहीं देना होगा यूटिलिटी न्यूज