कमाल का है नासा-इसरो का ये सैटेलाइट, पहले ही बता देगा कहां आने वाला है भूकंप
अमर उजाला
Fri, 17 May 2024
Image Credit : Isro
नासा-इसरो का सिंथेटिक अपर्चर राडार (NISAR) धरती पर आने भूकंप के बारे में पहले ही जानकारी दे देगा
Image Credit : iStock
इसरो प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने खुलासा किया है निसार रडार टेक्टोनिक प्लेट्स के मूवमेंट पर भी नजर रखेगा
Image Credit : isro
डॉ. सोमनाथ ने बताया कि निसार टेक्टोनिक प्लेट्स के मूवमेंट को सेंटीमीटर के स्तर तक रिकॉर्ड करेगा। ज्यादा या कम मूवमेंट से जानकारी मिलेगी की कहां और कब भूकंप आ सकता है
Image Credit : isro
14 से 15 दिन में यह पूरी धरती को कवर करेगा और इतने दिन बाद ही वह दूसरा चक्कर लगाएगा। यह दुनिया के जलस्रोतों को सटीकता से नाप पाएगा, जिससे यह भी पता चलेगा कि जलस्तर कितना कम या ज्यादा हो रहा है
Image Credit : isro
निसार धरती पर पानी के दबाव, पानी के फैलाव, हरियाली और बर्फ पर भी नजर रखेगा। इससे वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन की वजह से होने वाले बदलावों को देख सकेंगे और उनका अध्ययन कर सकेंगे
Image Credit : isro
इसरो और नासा की यह सैटेलाइट दुनिया को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने का काम करेगी। दुनिया के सबसे महंगा अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट के निर्माण में 10 हजार करोड़ रुपये का खर्य आया है
Image Credit : isro
यह किसी शहर के धंसने की घटना के साथ बवंडर, तूफान, ज्वालामुखी, भूकंप, ग्लेशियरों का पिघलना, समुद्री तूफान, जंगली आग, समुद्रों के जलस्तर में बढ़ोतरी, समेत कई आपदाओं को लेकर अलर्ट करेगा
Image Credit : isro
अंतरिक्ष में धरती के चारों ओर जमा हो रहे कचरे और धरती की तरफ अंतरिक्ष से आने वाले खतरों की जानकारी भी देता रहेगा
Image Credit : isro
निसार में दो प्रकार के बैंड लगेंगे एल और एस, जो धरती पर पेड़-पौधों की घटती-बढ़ती संख्या के बारे में बताएं और प्रकाश की कमी और ज्यादा होने के असर का भा अध्ययन करेंगे
Image Credit : isro
भूलकर भी न दबाएं यह नंबर, तुरंत आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली