नई टैक्स रिजीम से लेकर गाड़ियों की कीमत तक, 1 अप्रैल से बदलने जा रहे ये नियम
अमर उजाला
Fri, 31 March 2023
Image Credit : Istock
नई टैक्स रिजीम
1 अप्रैल से देशभर में नई टैक्स रिजीम लागू हो जाएगी। इसके अंतर्गत आपको 7 लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना होगा
Image Credit : Istock
इस वित्त वर्ष से टैक्स छूट सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है। इसके अलावा 50 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन देने की भी शुरुआत की गई है
Image Credit : Istock
6 डिजिट हॉलमार्किंग के बिना सोने की बिक्री पर रोक
1 अप्रैल से 6 डिजिट अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोने की बिक्री नहीं हो सकेगी
Image Credit : Istock
हीरो की गाड़ियां होंगी महंगी
अप्रैल से हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ियां 2 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी। हालांकि, बढ़ी हुई कीमत अलग-अलग गाड़ियों के अनुसार अलग-अलग होंगी
Image Credit : Istock
महिला सम्मान स्कीम
वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए महिला सम्मान सेविंग स्कीम शुरू करने की बात कही गई थी। यह स्कीम 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी
Image Credit : Istock
गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
1 अप्रैल को गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले महीने की पहली तारीख को 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी
Image Credit : Istock
यूपीआई पेमेंट चार्ज
1 अप्रैल से 2 हजार रुपये से ज्यादा प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (वॉलेट और कार्ड) से किए गए मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 1.1 प्रतिशत का इंटरचेंज चार्ज लगेगा
Image Credit : Istock
कॉल रिकॉर्डिंग करने पर दर्ज हो सकती है FIR, जानिए क्या है कानून