फर्जी वेबसाइट से करते हैं फिल्में डाउनलोड, तो हो सकता है बैंक खाता खाली अगर कोई गैर अधिकृत वेबसाइट आपको फिल्म डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के लिए कहती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस एप्लीकेशन में वायरस या बग छुपा हो सकता है यह वायरस और बग आपके स्मार्टफोन का निजी डाटा हैकर्स तक पहुंचा सकता है, जिसके चलते आपको लाखों का नुकसान उठाना पड़ सकता है ऐसे में आपको किसी ऐसी लिंक पर विजिट करने से बचना चाहिए जहां तुरंत और मुफ्त में फिल्में डाउनलोड हो जाती हैं आपको अधिकृत वेबसाइट और मोबाइल एप से ही फिल्में डाउनलोड करनी चाहिए यूटिलिटी न्यूज