ऑफिस से मिले लैपटॉप में भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम आपको ऑफिस से मिले लैपटॉप का इस्तेमाल अपने पर्सनल कामों के लिए नहीं करना चाहिए ऑफिस के लैपटॉप में आप जो काम कर रहे हैं उसको ट्रैक किया जा सकता है इससे आपकी प्राइवेसी से जुड़ी चीजों के लीक होने का खतरा रहता है इस कारण आपको अपने लैपटॉप में निजी फोटो या वीडियो को रखने से बचना चाहिए अगर कल को आप इन फोटो और वीडियो को डिलीट करके ऑफिस में लैपटॉप देते हैं, तो उन फोटो और वीडियो को डाटा रिकवरी टूल की मदद से रिकवर भी किया जा सकता है यूटिलिटी न्यूज