सर्दियों में कार के साथ न करें ये गलतियां सर्दियों के समय इंजन को औसत से ज्यादा मेहनत करनी होती है। ऐसे में हमेशा कोशिश करें कि सर्दियां शुरू होने से पहले ही कार की सर्विसिंग करा लें ठीक समय पर कार की सर्विसिंग कराने से इंजन की परफॉर्मेंस अच्छी हो जाती है सर्दियों में कार के टायर में हवा का प्रेशर कम हो जाता है। इससे टायर में कट लगने या पंचर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है ऐसे में आपको हफ्ते में एक बार टायर में हवा की जांच कराते रहनी चाहिए। सर्दियों में कार या बाइक अगर लंबे समय तक खड़ी है इससे गाड़ी की बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है। कोशिश करें कि दिन में दो बार कार को स्टार्ट जरूर करें यूटिलिटी न्यूज