यूपीआई से जुड़ी ये गलतियां करा सकती हैं लाखों का नुकसान

अमर उजाला

Wed, 29 January 2025

Image Credit : npci

अगर आप यूपीआई का उपयोग कर रहे हैं, तो उसका पिन किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें

Image Credit : npci

इसके अलावा, यूपीआई के पिन को फोन कवर या किसी अन्य जगह पर न लिखें। ऐसा करने से यूपीआई पिन का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आपको लाखों का नुकसान हो सकता है

Image Credit : Freepik

किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करके पेमेंट न करें। कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें साइबर ठग लोगों को अज्ञात लिंक.... 

Image Credit : Freepik

भेजकर उस पर क्लिक करके यूपीआई पिन दर्ज करने के लिए कहते हैं। उनके अनुसार, ऐसा करने से संबंधित व्यक्ति के खाते में पैसा आ जाएगा। यह एक फ्रॉड है

Image Credit : Freepik

ऐसा करने से आपके खाते से सारे पैसे साइबर ठग के खाते में पहुंच सकते हैं। यूपीआई पिन केवल तब दर्ज किया जाता है, जब किसी के खाते में पैसे भेजने होते हैं

Image Credit : Freepik

आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट कराई जा सकती है जन्मतिथि?

Adobe Stock
Read Now