कार चलाते समय न करें ये गलतियां अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लोग गाड़ी को रोकने के लिए क्लच पर दबाव बनाए रखते हैं। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए इससे इंजन पर अधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में गाड़ी पर दबाव बनाए रखने से बेहतर यह है कि आपको गाड़ी को रोकने के लिए... उसे न्यूट्रल करना चाहिए और हेंडब्रेक का इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार लोग गाड़ी को रोकने के बाद उसे तुरंत बंद कर देते हैं आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। इससे आपकी कार पर बुरा असर पड़ सकता है। आपकी गाड़ी जब रुक जाती है उसके 20 से 30 सेकेंड बाद ही गाड़ी को बंद करना चाहिए यूटिलिटी न्यूज