LIC एजेंट की बल्ले-बल्ले, सरकार ने किए ये 4 बड़े एलान सरकार ने एलआईसी एजेंट्स के लिए बड़े एलान किए हैं जिससे 13 लाख एजेट्स को फायदा मिलेगा सरकार ने एलआईसी एजेंट के लिए ग्रेच्युटी लिमिट को बढ़ाकर 3 लाख रुपये से 5 लाख रुपये कर दिया है वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, दोबारा नियुक्ति के बाद आने वाले एलआईसी एजेंट्स को रीन्यूअल कमीशन के लिए पात्र बनाने को मंजूरी दे दी गई है सरकार ने एलआईसी एजेंट्स के लिए टर्म इंश्योरेंस के कवर को बढ़ाने की भी घोषण की है इसके तहत इसकी सीमा को 3000-10,000 से बढ़ाकर 25,000-1,50,000 रुपये कर दी गई है सरकार ने एलान किया है कि एलआईसी कर्मचारियों को एक समान 30 प्रतिशत की दर से फैमिली पेंशन का फायदा दिया जाएगा Utility News