पांच हजार रुपये की बचत करके अपनी बिटिया के लिए इकट्ठा कर सकते हैं 38.3 लाख अगर आपके घर में हाल ही में बेटी का जन्म हुआ है। ऐसे में आप उसके नाम पर म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं एसआईपी बनाकर आपको हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश उसमें पूरे 18 सालों के लिए करना है इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे ऐसे में 18 सालों के बाद आपके पास कुल 38.3 लाख रुपये होंगे। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया की शादी या पढ़ाई लिखाई में कर सकते हैं म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें यूटिलिटी न्यूज