बच्चों की मेडिकल पढ़ाई के लिए 7 सालों में ऐसे इकट्ठा करें 52.8 लाख इसके लिए सबसे पहले आपको किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी होगी एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 40 हजार रुपये का निवेश करना है यह निवेश आपको पूरे 7 सालों के लिए करना है। इस दौरान आपको उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे इस स्थिति में मैच्योरिटी के समय आप 52.8 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपने बच्चों की मेडिकल पढ़ाई पूरी करा सकेंगे म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें यूटिलिटी न्यूज