म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय न करें ये गलतियां आपको बिना रिसर्च और जांच पड़ताल किए किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश नहीं करना चाहिए आपको एक ही म्यूचुअल फंड स्कीम में अपने सारे पैसों को निवेश नहीं करना चाहिए बल्कि अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्स करें कई म्यूचुअल फंड स्कीमें जो पिछले 1 या 2 साल में 20 से 30 प्रतिशत का रिटर्न देती हैं, लोग लालच में आकर इन स्कीम में निवेश कर देते हैं आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। आपको पिछले 5 से 10 सालों का एवरेज रिटर्न देखना चाहिए और ट्रैक रिकॉर्ड की जांच करने के बाद ही निवेश करें म्यूचुअल फंड स्कीम में आपको शॉर्ट टर्म की जगह लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहिए। इससे आप अच्छा खासा फंड जुटा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज