PM Kisan Yojana: अब किसानों को मिल सकते हैं इतने हजार रुपये देश में किसानों को आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिवर्ष कर सकती है उम्मीद है कि सरकार दिसंबर-मार्च 2023-24 वित्तीय वर्ष से शुरू होने वाले होली त्योहार से पहले बढ़ी हुई राशि किसानों के खाते में डाल सकती है रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बजट आवंटन को मौजूदा 60000 करोड़ से बढ़ाकर 1,00000 करोड़ कर सकती है अगर सरकार की तरफ से यह फैसला किया जाता है, तो देश के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा Utility News