सरकार का बुजुर्गों को तोहफा, 70 साल से अधिक उम्र के लोग करा सकेंगे 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकार ने 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को एक बड़ा तोहफा दिया है अब देश के 70 साल से ज्यादा की उम्र के नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का हेल्थ कवरेज मिलेगा किसी भी सामाजिक और आर्थिक स्थिति से आने वाले 70 साल से ऊपर की आयु के लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं इन वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप अप कवर मिलेगा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट या आयुष्मान मित्र एप की मदद से स्कीम में अपना आवेदन कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज