महिलाओं के लिए सरकार चला रही यह स्कीम, निवेश करने पर मिलेगा शानदार रिटर्न आज हम आपको सरकार की महिला सम्मान बचत पत्र नामक एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम को खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है इस योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम में ब्याज की गणना तिमाही चक्रवृद्धि के आधार पर की जाती है आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकती हैं यूटिलिटी न्यूज