इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को मिल रहा शानदार रिटर्न आज हम आपको महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम को खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है इस योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम निवेश सीमा राशि की करें, तो उसको 2 लाख रुपये निश्चित किया गया है स्कीम के अंतर्गत ब्याज की गणना तिमाही चक्रवृद्धि के आधार पर की जाती है इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा यूटिलिटी न्यूज