क्या है लाडली लक्ष्मी योजना इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2007 में की थी इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसके पांच सालों तक राज्य सरकार लाडली लक्ष्मी योजना निधि में 6-6 हजार रुपये जमा करती है वहीं जब आपकी बेटी क्लास 2 में प्रवेश करती है। उस दौरान 2 हजार रुपये दिए जाते हैं इसके अलावा कक्षा 9 में आने पर 4 हजार रुपये, कक्षा 11 में 6 हजार, कक्षा 12वीं में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं इसके अलावा जब बेटी की आयु 21 वर्ष की हो जाती है। उस दौरान सरकार की तरफ से 1 लाख रुपये का अंतिम भुगतान किया जाता है यूटिलिटी न्यूज