एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें आपको एलपीजी गैस सिलेंडर को उचित वेंटिलेशन वाली जगह पर रखना चाहिए सिलेंडर को कभी बंद जगह पर रखने की गलती न करें। इससे गैस लीक होने की स्थिति में वह एक जगह पर इकट्ठी हो सकती है गैस चूल्हे के पास ज्वलनशील वस्तुएं जैसे कपड़ा, कागज या तेल को न रखें। गैस सिलेंडर को हमेशा सीधी अवस्था में रखें समय समय पर गैस पाइप और रेगुलेटर की जांच कराते रहें। वहीं जरूरत पड़ने पर इन्हें बदलवा सकते हैं रेगुलेटर लगाते समय आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह सही तरीके से फिट हो यूटिलिटी न्यूज