दिल्ली में मतदान के दिन क्या-क्या रहेगा बंद? देश की राजनाधी दिल्ली में शनिवार को मतदान है। इस दौरान कई चीजों पर रोक रहेगी प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर बता दिया है कि मतदान करने के लिए सभी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी चुनाव के छठे चरण में 25 मई को दिल्ली में भी वोट डाले जाएंगे और इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं दिल्ली में 23 मई की शाम से लेकर 25 मई तक शराब की दुकानों पर भी रोक रहेगी, यानी शराब की बिक्री नहीं होगी दिल्ली में सभी निजी और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, मतदान के लिए सभी को छुट्टी दी गई है मतदान के दिन 25 मई को दिल्ली में सभी बड़े बाजार भी बंद रहेंगे। सीटीआई की तरफ से सभी बाजारों को बंद रखने का आह्वान किया गया है इस दिन बसों और मेट्रो के समय में भी बदलाव किया गया है। इस दिन बस और मेट्रो सुबह 4 बजे से चलने लगेंगी Utility News