दिल्ली में दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानिए कब-कब और क्या है वजह देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए अभी भी वोटिंग चल रही है, जिसको लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है चुनाव को देखते हुए दिल्ली में शराब की दुकानें 2 दिन तक बंद रहेगी। दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है इसलिए 23 मई शाम 6 बजे से लेकर 25 मई मतदान पूरा होने तक गाजियाबाद सीमा से 100 मीटर की दूरी तक सभी शराब की दुकानें बंद रहेगी इसके साथ ही 23 और 24 मई को दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों लेकर भी सख्ती रहेगी दिल्ली में होने वाले मतदान को लेकर गाजियाबाद और नोएडा में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है बता दें कि इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं, जिनमें पांच चरण खत्म हो चुके हैं Utility News