एलआईसी की इस स्कीम में एक बार निवेश करने पर जिंदगीभर मिलेगी पेंशन रिटायरमेंट के बाद के खर्चों के लिए एक फंड होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए लोग रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं, जिसका पेंशन भी हिस्सा है। एलआईसी की सरल पेंशन योजना एक शानदार स्कीम है, जो एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी स्कीम है इसमें आपको एक बार निवेश करना होगा, जिसके बाद आपको पूरे जीवन पेंशन मिलती रहेगी पलिसी की शुरुआत होने के छह महीने बाद कभी भी आप सरेंडर कर सकते हैं एलआईसी सरल पेंशन योजना में निवेश के लिए न्यूनतम उम्र 40 साल और अधिकतम उम्र 80 साल होनी चाहिए इस योजना में निवेश करने वाला व्यक्ति मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना पेंशन ले सकता है मासिक पेंशन न्यूनतम 1,000 रुपये, तिमाही पेंशन न्यूनतम 3,000 रुपये, छमाही पेंशन न्यूनतम 6,000 रुपये और सालाना पेंशन न्यूनतम 12,000 रुपये मिलती है आपकी उम्र 42 साल है और आप 30 लाख रुपये की एन्युटी खरीद रहे हैं, तो आपको 12,388 रुपये महीने पेंशन मिलती है अगर आप अधिक पेंशना लेना चाहते है, तो उसके मुताबिक निवेश कर सकते हैं Utility News