आइए जानते हैं एलआईसी सरल पेंशन योजना के बारे में यह एक नॉन लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है। इसमें आपको केवल एक बार निवेश करना होगा एक बार निवेश करने के बाद आपको जीवन भर पेंशन का लाभ मिलेगा एलआईसी की सरल पेंशन योजना दो विकल्पों के साथ आती है, जो कि सिंगल और जॉइंट लाइफ के लिए है इस योजना में निवेश करने के बाद आप लोन भी ले सकते हैं। पॉलिसी शुरू होने के 6 महीने बाद आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं वहीं अगर ग्राहक की मृत्यु हो जाती है, तो ग्राहक का जीवन साथी भी इस स्कीम के अंतर्गत लोन का लाभ ले सकता है इस स्कीम में 40 से 80 उम्र के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है यूटिलिटी न्यूज