LIC की इस शानदार स्कीम में एक बार करें निवेश, जिंदगीभर मिलेगी पेंशन रिटायर होने के बाद कार्यरत लोगों के नियमित आय का स्त्रोत बंद हो जाता है। इसलिए रिटायरमेंट के बाद के खर्चों के लिए एक फंड होना बहुत जरूरी होता है एलआईसी की शानदार स्कीम में एलआईसी सरल पेंशन योजना शामिल है, जो एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी स्कीम है एलआईसी सरल पेंशन प्लान को आप अपनी पत्नी/पति या अकेले भी ले सकते हैं। इसमें आपको एक बार निवेश करना होगा इसके बाद आपको पूरे जीवन पेंशन मिलती रहेगी और पॉलिसी की शुरुआत होने के छह महीने बाद कभी भी आप सरेंडर कर सकते हैं इस योजना में निवेश करने वाला व्यक्ति मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना पेंशन ले सकता है मासिक पेंशन न्यूनतम 1,000 रुपये, तिमाही पेंशन न्यूनतम 3,000 रुपये, छमाही पेंशन न्यूनतम 6,000 रुपये और सालाना पेंशन न्यूनतम 12,000 रुपये मिलती है आपकी उम्र 42 साल है और आप 30 लाख रुपये की एन्युटी खरीद रहे हैं, तो आपको 12,388 रुपये महीने पेंशन मिलती है एलआईसी सरल पेंशन योजना में निवेश के लिए न्यूनतम उम्र 40 साल और अधिकतम उम्र 80 साल होनी चाहिए Utility News in Hindi