एलआईसी की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, बुढ़ापे में मिलेगी पेंशन आज हम आपको एलआईसी के न्यू जीवन शांति प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में आप एक बार निवेश करके अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं यह एक एन्युटी प्लान है। इसमें निवेश करने के बाद आपकी पेंशन की राशि फिक्स्ड हो जाती है। ऐसे में आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलता है इस स्कीम में आप न्यूनतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश राशि को अभी तक तय नहीं किया गया है इस स्कीम के तहत आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर पेंशन का लाभ उठा सकते हैं एलआईसी न्यू जीवन शांति स्कीम में निवेश करने के बाद आप तुरंत या फिर 1 से 20 साल के बीच पेंशन का लाभ पा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज