बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में करें निवेश आज हम आपको एलआईसी के जीवन तरुण प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम में न्यूनतम बीमा राशि 75 हजार रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि को तय नहीं किया गया है इस स्कीम में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 90 दिनों की निश्चित की गई है वहीं बात अगर अधिकतम आयु की करें, तो उसे 12 वर्ष तय किया गया है एलआईसी जीवन तरुण प्लान में निवेश करते समय अगर बच्चे के माता-पिता की मृत्यु हो जाती है इस स्थिति में उसके आगे के प्रीमियमों को माफ कर दिया जाता है एलआईसी जीवन तरुण प्लान में निवेश करने के बाद आपको मैच्योरिटी के पैसे तब मिलते हैं, जब बच्चे की आयु 25 वर्ष पूरी हो जाती है यूटिलिटी न्यूज