एलआईसी की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये भारतीय जीवन बीमा निगम की सभी स्कीमों के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं, जिनमें निवेश कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं एलआईसी की एक स्कीम में एकमुश्त राशि जमा करके आप हर महीने 20 हजार रुपये पेंशन ले सकते हैं एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन अक्षय पॉलिसी है। जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत आप बीमा के साथ ही फंड का भी फायदा ले सकते हैं खास बात है कि इस पॉलिसी में सिर्फ एक बार ही निवेश करना होता है. इसके बाद आपको इनकम मिलता रहेगा अगर आप इस पॉलिसी को खरीदते हैं और बीच में पैसों की जरूरत पड़ जाती है तो पॉलिसी खरीदने के 90 दिनों के बाद योजना का लाभ उठा सकते हैं अगर आप इस योजना के तहत 20 हजार रुपये का पेंशन पाना चाहता है तो आपको एकमुश्त 40 लाख 72 हजार रुपये का निवेश करना होगा जीवन अक्षय पॉलिसी को 30 से 85 वर्ष की आयु के व्यक्ति ले सकते हैं और इसमें 1 लाख रुपये का न्यूनतम निवेश कर सकते हैं Utility News