आइए जानते हैं एलआईसी आम आदमी बीमा योजना के बारे में एलआईसी की आम आदमी बीमा स्कीम नोडल एजेंसी बीमा योजना पर आधारित है अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हर वर्ष 100 रुपये का प्रीमियम भरना होगा इस स्कीम में कुल प्रीमियम का भुगतान 200 रुपये का होता है इसमें 100 रुपये का भुगतान आवेदक करता है और बाकी के 100 रुपये का भुगतान राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश करती है स्कीम के अंतर्गत प्राकृतिक मृत्यु पर नॉमिनी को 30 हजार रुपये दिए जाते हैं वहीं अगर उसकी मृत्यु किसी दुर्घटना में होती है, तो नॉमिनी को 75 हजार रुपये की राशि दी जाती है अगर बीमाकर्ता किसी दुर्घटना में पूर्ण रूप से स्थायी विकलांगता का शिकार होता है, तो उसे 75 हजार रुपये दिए जाते हैं यूटिलिटी न्यूज