ऐसे करें लाडली बहना योजना में आवेदन इस स्कीम के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये दे रही है लाडली बहना योजना में आवेदन की शुरुआत 5 मार्च से हो गई है अगर आप भी इस स्कीम का लाभ लेना चाहती हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है कि प्रत्येक गांव और वार्ड में अधिकारियों की टीम विजिट करेगी वहीं बैठकर आपको स्कीम का आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस तरह आप आसानी से लाडली बहना योजना में आवेदन कर सकेंगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मार्च-अप्रैल में पूरी की जाएगी। इसके बाद 10 जून से बहनों के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे यूटिलिटी न्यूज