ऑनलाइन भी भर सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस फॉर्म आप सबसे पहले परिवहन विभाग मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं उसके बाद स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, वहाँ पर अपने राज्य का चयन करने का विकल्प दिखेगा उसके बाद आपको न्यू लर्नर लाइसेंस पर क्लिक करना होगा आपके स्क्रीन पर आपको कुछ निर्देश दिखेंगे, जिसे फॉलो करते ही नया पेज खुलेगा और आवेदन फॉर्म मिलेगा आवेदन फॉर्म में सभी विकल्पों को भरकर इसमें सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें सभी औपचारिक जानकारी देने के बाद आपको 100-200 रुपये की पेमेंट करनी होगी उसके बाद आपको लर्निंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुक कर आरटीओ ऑफिस जाना होगा लर्निंग टेस्ट में पास करने के कुछ दिन बाद ड्राइविंग लाइसेंस आपके पते पर आ जायेगा utility