अमर उजाला
Thu, 18 December 2025
प्रेशर कुकर आज हर रसोई की जरूरत बन चुका है, क्योंकि इसमें खाना जल्दी पकता है लेकिन थोड़ी सी लापरवाही इसे खतरनाक बना सकती है।
कई बार कुकर फटने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे गंभीर चोट या जान-माल का नुकसान तक हो जाता है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन गलतियों की वजह से कुकर फट सकता है और कैसे आप इनसे बचकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
वॉल्व में गंदगी जमा होने से भाप बाहर नहीं निकल पाती, जिस वजह से कुकर फटता है
पुरानी या ढीली रबर प्रेशर को सही तरीके से कंट्रोल नहीं कर पाती, जिससे ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है
सूखा कुकर तेज गर्म होकर फट सकता है, इसलिए इसे गैस पर तभी चढ़ाएं जब इसमें पानी हो
ब्लॉक सीटी कुकर में खतरा बढ़ा देती है, इसलिए सीटी को बीच-बीच में साफ करते रहें
अगर आप चाहते हैं कि आपका कुकर ब्लास्ट न हो तो इन गलतियों को दोहराने से बचें
आधार कार्ड में बायोमेट्रिक कैसे अपडेट करवाएं?