धुंध में कार ड्राइव करते समय इन बातों का रखें ध्यान सर्दियों के सीजन में कोहरे के बढ़ने के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में सड़क पर गाड़ी चलाते समय सामने कुछ दिखता नहीं है इस कारण आपको गाड़ी एक ही लेन में चलानी चाहिए। गाड़ी चलाते समय आपको लेन की सफेद पट्टी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप उसी को देखकर गाड़ी को ड्राइव करें अगर किसी सड़क पर लेन नहीं है। ऐसी स्थिति में आप रोड मार्किंग का सहारा लेकर या किसी दूसरे वाहन को फॉलो करके गाड़ी को ड्राइव कर सकते हैं कोहरे में गाड़ी चलाते समय आपको काफी चौकन्ना रहना होता है। इस दौरान आपकी जरा सी भूल एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है कोहरे में आपको तेज रफ्तार पर गाड़ी भूलकर भी नहीं चलानी चाहिए यूटिलिटी न्यूज