क्या बंद कराना है बैंक अकाउंट? इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अमर उजाला

Tue, 9 September 2025

Image Credit : Adobe Stock

बैंक अकाउंट बंद करवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना आपको बाद में दिक्कत हो सकती है
 

Image Credit : Adobe Stock

सबसे पहले यह पक्का करें कि आपके खाते में कोई बकाया राशि या माइनस बैलेंस न हो
 

Image Credit : Adobe Stock

कई बार बैंक खाते में सालाना मेंटेनेंस शुल्क या सेवा शुल्क काटते हैं, जिससे बैलेंस माइनस में चला जाता है। अगर ऐसा होता है तो बैंक बंद करने से पहले आपको वह राशि जमा करनी होगी
 

Image Credit : Adobe Stock

दूसरी जरूरी बात अपने खाते से जुड़ी सभी ऑटोमैटिक पेमेंट (जैसे EMI, SIP, या बिजली का बिल) को बंद कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो भुगतान रुक जाएगा और आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है
 

Image Credit : Adobe Stock

तीसरी गलती यह है कि लोग अक्सर अपने खाते से जुड़े सभी निवेशों और बीमा पॉलिसियों को दूसरे खाते से नहीं जोड़ते। डीमैट खाता, म्यूचुअल फंड, या लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान इसी खाते से होता है, तो उन्हें नए खाते से लिंक करवाना न भूलें
 

Image Credit : Adobe Stock

अंत में, खाता बंद करने से पहले अपने खाते में बची हुई पूरी राशि निकाल लें या उसे किसी और खाते में ट्रांसफर कर लें। ऐसा न करने पर छोटी-मोटी रकम बैंक में ही फंसी रह सकती है

Image Credit : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या मिलते हैं लाभ? यहां करें चेक

Adobe Stock
Read Now