एसी खरीदते समय इन बातों पर जरूर करें गौर नया एसी खरीदते समय अपने कमरे के आकार पर जरूर गौर करें। अगर आपके कमरे का आकार 100 से लेकर 120 स्क्वायर फीट है इस स्थिति में आप 1 टन के एसी को खरीद सकते हैं। अगर आपका कमरा इससे बड़ा है। इस स्थिति में आपके कमरे के लिए 1.5 से 2 टन का एसी बेहतर होगा नया एसी खरीदते समय आपको BEE रेटिंग पर जरूर गौर करना चाहिए। अगर आप 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को खरीदते हैं ऐसे में आपको ज्यादा कीमत अदा करना होगा। ये एसी ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होते हैं। इससे आपकी बिजली की काफी ज्यादा बचत होती है एसी खरीदते सयम अतिरिक्त एयर फिल्टर का चुनाव जरूर करना चाहिए। आज के समय कई एसी ओडर फिल्टर और एंटी बैक्टीरियल फिल्टर के साथ आ रहे हैं यूटिलिटी न्यूज