गैस सिलेंडर से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा हादसा रसोई गैस सिलेंडर का लापरवाही से इस्तेमाल बड़े हादसों का कारण बन सकता है सिलेंडर विस्फोट होने का सबसे बड़ा कारण गैस का रिसाव (लीकेज) होता है सिलेंडर लेने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें, जो सिलेंडर की पट्टी पर लिखी होती है अगर गैस लीक होने का जरा भी शक हो तो आप उसे साबुन की मदद से चेक कर सकते हैं गैस लीक हो रही है या नहीं, इसकी जांच के लिए रेगुलेटर और वाल्व के जॉइंट्स पर साबुन का घोल लगाएं अगर घोल लगाने वाली जगह पर बुलबुले उठते दिखें तो इसका मतलब है कि गैस लीक हो रही है ऐसे में उस गैस को इस्तेमाल करने से बचें और अपने गैस एजेंसी को सूचित करें Utility News