यूपीआई से पेमेंट करते समय इन बातों का रखें ध्यान अक्सर साइबर ठग मासूम लोगों को लुभावनी लिंक्स शेयर करके कहते हैं कि उन्होंने एक बड़ी इनाम राशि को जीता है आपको भूलकर भी इस तरह की लिंक्स पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ये एक तरह का स्कैम है इन लिंक्स पर क्लिक करने के बाद अगर आप अपना यूपीआई पिन दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपको लाखों रुपये की चपत लग सकती है आपको कभी भी अपने यूपीआई पिन और ई-कॉमर्स वेबसाइटों (अगर उसमें यूपीआई रजिस्टर्ड है) के अकाउंट एक्सेस को दूसरे लोगों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए ऐसा करने पर आपको भविष्य में एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है यूटिलिटी न्यूज