घर खरीदने से पहले जरूर पता होनी चाहिए ये बातें घर खरीदने से पहले आपको सबसे पहले अपना बजट तय करना चाहिए। इसमें रजिस्ट्री से लेकर सभी दूसरे खर्चे शामिल हैं अगर आप लोन पर घर खरीद रहे हैं। ऐसे में उसकी ईएमआई को कैलकुलेट जरूर करें इस बात का खास ध्यान रखें कि आपकी आने वाले समय में कमाई कितनी रहेगी और आप लिए गए लोन की ईएमआई की भरपाई उस कमाई से कर सकेंगे या नहीं? आप जिस घर को खरीद रहे हैं। उस पर किसी प्रकार का कोई डिस्प्यूट न हो। इसके अलावा घर खरीदते समय लोकेशन पर भी जरूर गौर करें यातायात, स्कूल और दूसरी जरूरी सुविधाएं आपके घर के कितने पास हैं इस बारे में जरूर पता करें यूटिलिटी न्यूज